Loading...

गहने व नकदी की चोरी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

PARUL • 6 May 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस ने चोरी के मामले में मुख्य सरगना को बद्दी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सलीम अख्तर निवासी बडौली कठुआ जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।

गौर हो कि पुलिस थाना खुंडियां के अंतर्गत ग्राम पंचायत नांलियां के गांव बलाहर में 26 फरवरी 2024 को एक घर में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी को अंजाम दिया था। चोरों ने इस घर से लगभग 20 लाख रुपये के गहने सहित नकदी पर हाथ साफ किया था।

जिसके बाद से ही खुंडियां पुलिस इस मामले की जांच में लग गई थी। इस दौरान पुलिस की टीम ने गिरोह के एक मुख्य सरगना को बद्दी में दबोच लिया और उसे रविवार को थाना खुंडियां में लाया गया है।

खुंडियां पुलिस ने इससे पहले दो आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है और जांच करते हुए पुलिस टीमों ने अब मुख्य सरगना को भी पकड़ लिया है। आरोपी को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी खुंडियां रणजीत परमार ने मामले की पुष्टि की है