Loading...

गहरी खाई में गिरने के बाद धू-धू कर जली कार, चालक की मौत

Ankita • 21 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के सुदंरनगर के चरखडी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक कार गहरी खाई में गिरने के बाद धू-धू कर जल गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान खूबराम (33) पुत्र टेकचंद गांव चरखडी उपतहसील निहरी उपमंडल सुदंरनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही हादसे के कारणों की आगामी जाँच भी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, युवक प्रेसी से चरखडी अपने घर आ रहा था।

इस दौरान चरखडी पहुंचने से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसके बाद खाई में गिरते ही कार में आग लग गई और कार पूरी तरह जल गई। हादसे में कार चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। डीएसपी सुदंरनगर भरत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।