Loading...

गहरी खाई में गिरी कार, 21 और 22 वर्षीय दो युवकों की दर्दनाक मौत

SAPNA THAKUR • 20 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां दो युवकों की मौत हो गई है। हादसा शिमला-करसोग मार्ग पर कलंगार के समीप हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण (22) पुत्र नंदराम गांव गरियाला, नुपा राम (21) पुत्र मुनि लाल गांव पलोड डाकघर शंकरदेहरा कार (एचपी 30-9859) में सवार होकर जा रहे थे।

इसी दौरान गाड़ी जैसे ही कलंगार के समीप पहुंची तो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी तकरीबन 350 फीट नीचे गिर गई जिससे अंदर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।

डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।