Loading...

गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की गई जान, दूसरा गंभीर घायल

Ankita • 26 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। अब जिला मंडी के निहरी पुलिस चौकी के तहत एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक पिकअप अनियंत्रित होकर करीब 200 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरी।

जिस कारण एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। मृतक की पहचान अनंतराम (34) जबकि घायल की पहचान हेमराज (36) के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप में सवार दो व्यक्ति शिकारी माता मंदिर से वापिस अपने घर सोझा बैहली की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान भलाणा गांव के समीप पिकअप के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है।

स्थानीय लोगों ने घायल को खाई से बाहर निकाल उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला भिजवाया है। डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।