Loading...

गांजे की बड़ी खेप सहित गिरफ्तार किए दो युवक

PARUL • 9 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने 5.779 किलो ग्राम गांजा सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान सोनू साहनी पुत्र शिव साहनी निवासी गांव श्यामपुर डाकघर हासिकेवल तहसील लालगंज जिला वैशाली बिहार व जीतन कुमार निवासी गांव श्यामपुर डाकघर हासिकेवल तहसील लालगंज जिला वैशाली बिहार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम कालूझिंडा स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी गेट के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने दो युवकों को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान उनके बैग से 5.779 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ।

जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। डीएसपी प्रियंक गुप्ता द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।