Loading...

गांव के ही दो लोगों ने महिला के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

Ankita • 20 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में भराड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत ल‌द्दा गांव में दो लोगों द्वारा एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला विद्या देवी निवासी लद्दा तहसील घुमारवीं ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता महिला विद्या देवी ने बताया कि वह अपनी पशुशाला में मौजूद थी। इस दौरान दो ग्रामीण वहां पर आए और आते ही गाली- गलौज करने लग पड़े। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी।

उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।