Loading...

गाड़ियों के सर्विस स्टेशन से बरामद की अवैध देसी शराब, मामला दर्ज

PARUL • 4 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुराना होशियारपुर सड़क के किनारे बने गाड़ियों के सर्विस स्टेशन से 84 बोतलें अवैध देसी शराब की बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान प्रीतपाल उर्फ सोनू निवासी वार्ड-1 नजदीक आईएसबीटी ऊना के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सदर की टीम झलेड़ा में गश्त कर थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि पुराना होशियारपुर सड़क के किनारे गाड़ियों के सर्विस स्टेशन में बनी एक टीन की शेड में भारी मात्रा में शराब की खेप है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सर्विस स्टेशन पर दबिश दी और मौके से 84 बोतल देसी शराब की बरामद की।

इस दौरान जब पुलिस ने प्रीतपाल उर्फ सोनू से इस संबंध में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं सका। जिसके बाद उन्होंने उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरु की। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है कि वह यह खेप कहां से लाया और कब से यह धंधा कर रहा था।