लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गाड़ी के डैशबोर्ड से नशे की खेप बरामद

SAPNA THAKUR | 10 जून 2022 at 1:54 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

सदर थाना पुलिस ने कार से नशे की खेप बरामद की है। बसंत कुमार (42) निवासी तहसील भुंतर जिला कुल्लू के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना की टीम ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 पर पड़गल के पास नाकाबंदी की हुई थी।

इस दौरान एक ऑल्टो कार नौणी की तरफ से आई जिसे पुलिस ने जांच के लिए रुकवाया। जब संदेह के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली गई तो डैशबोर्ड से 660 ग्राम चरस बरामद हुई। लिहाजा पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने खबर की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]