गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से व्यक्ति की मौत, भाई घायल
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला जिले के चौपाल में गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, रमेश कुमार गाड़ी में सवार होकर अपने भाई नरेश कुमार के साथ शीला गांव से क्यारीनाला की ओर जा रहा था।
जैसे ही गाड़ी क्यारीनाला पहुंची तो चालक अन्य वाहन को साइड देते वक्त अपना संतुलन खो बैठा जिस कारण गाड़ी सड़क से लुढ़क कर खाई में जा गिरी। जब स्थानीय लोगो ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को खाई में देखा तो दोनों व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। यहाँ चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरा अस्पताल में उपचाराधीन है। बताया जा रहा है कि मृतक रमेश कुमार चौपाल में सरकारी स्कूल में कार्यरत था।