Loading...

गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से व्यक्ति गंभीर घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार

SAPNA THAKUR • 16 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के समरहिल में गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है जिसका उपचार आईजीएमसी शिमला में चल रहा है। हालांकि अभी तक दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है जिसके आधार पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यशवीर सिंह गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहा था कि तभी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस दौरान गाड़ी जंगल में पेड़ के बीच फंस गई। स्थानीय लोगों द्वारा जब गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त देखा गया तो इस बाबत तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँची और गाड़ी में सवार व्यक्ति को बाहर निकाला गया तथा उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया।