गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत, चार युवक घायल

Driver-killed-in-car-accide.jpg

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के बैजनाथ में पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में एक युवक की मौत हुई है जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगरोटा बगवां क्षेत्र के पांच युवक गाड़ी (HP94-6378) में सवार होकर मंडी से कांगड़ा की ओर जा रहे थे।

अचानक चालक वाहन से संतुलन खो बैठा जिससे गाड़ी सड़क से लुढ़क कर बैजनाथ से पपरोला जाने वाले रास्ते पर जा गिरी। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहाँ चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि प्राथमिक उपचार के बाद अन्य घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।