HNN/काँगड़ा
पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत शीला चौक पेट्रोल पंप से अगस्त में इनोवा चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को चंबा के सिंहुता से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नूरपुर के जौंटा निवासी केवल के रूप में हुई है। मामले में अभी तक वाहन को बरामद नहीं किया गया है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
प्रारंभिक जांच में आरोपी ने कुछ साक्ष्य पुलिस को दिए हैं, जिसके आधार पर आगामी दिनों में गाड़ी को रिकवर किया जा सकता है। एसएचओ धर्मशाला नारायण सिंह ने बताया कि शीला चौक में वाहन चोरी के आरोपी को चंबा के सिंहुता से गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि शीला चौक से गाड़ी चोरी करने वाला आरोपी पठानकोट में बच्चे की किडनैंपिंग के मामले के मुख्य आरोपी पूर्व बीएसफ जवान का साथी है। बीएसएफ से सस्पेंड किए गए व्यक्ति ने धर्मशाला के शीला चौक में स्थित निजी टैक्सी ऑपरेटर के पास नौकरी की है। इसके बाद वह कभी-कभार ही डयूटी पर पहुंचने लगा और कुछ समय में गायब भी हो गया। इसी बीच उसने नूरपुर के जौंटा निवासी केवल के माध्यम से इनोवा क्रिस्टा गाड़ी चोरी करने की योजना को अंजाम दिया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group