Loading...

गाड़ी में आग लगने से जिंदा जला हिमाचल का शराब कारोबारी, पंजाब में हुआ हादसा

By Ankita Published: 12 Jan 2024, 12:01 PM | Updated: 12 Jan 2024, 12:05 PM 1 min read

HNN/ ऊना

हिमाचल के एक शराब कारोबारी के साथ पंजाब के लुधियाना में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां उसकी गाड़ी में आग लग गई और जिंदा जलने से उसकी मौत भी हो गई है। मृतक कारोबारी की पहचान 37 वर्षीय शेर सिंह के रूप में हुई है, जोकि हिमाचल प्रदेश के ऊना का रहने वाला था। कारोबारी की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

बताया जा रहा है कि उक्त कारोबारी की बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई, जिस कारण कार में भीषण आग लगने से उक्त कारोबारी की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि कुछ ही पलों में कार जल कर राख हो गई तथा कारोबारी की भी आग की चपेट में आने से मौत हो गई।

वहीं घटना संबंधी पुलिस का कहना है कि उक्त कारोबारी किसी काम के सिलसिले से पंजाब आया था तथा जब वह अपनी कार से कद्दों रोड पर पहुंचा तो कार बेकाबू हो गई, जिस कारण पेड़ से टकराने के बाद कार में भीषण आग लगने से उक्त कारोबारी की मौत हो गई है। उक्त कारोबारी का पंजाब में भी शराब का कारोबार था और वह खन्ना के पायल में रहता था।

Tags: