लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गाड़ी में सवार चार तस्करों से पुलिस ने पकड़ा चिट्टा

SAPNA THAKUR | 26 नवंबर 2022 at 3:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

पुलिस थाना जवाली ने चिट्टे की खेप सहित चार तस्करों को धर दबोचा है। आरोपियों की शिनाख्त अभिनंदन कुमार निवासी शाहपुर, मनोज कुमार निवासी नडोली, रजत नरियाल निवासी कुठेड और मनु कुमार निवासी सिहोलपुरी (शाहपुर) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शिव मंदिर कुठेड़ के पास एक गाडी (एचपी 90-9092) को जाँच के लिए रुकवाया। इस दौरान गाड़ी में चार युवक सवार थे जिनकी गतिविधियों पर पुलिस को संदेह हुआ। लिहाजा टीम ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो 5.22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि गाड़ी में सवार चार आरोपियों के कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है साथ ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। बताया कि पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]