Loading...

गाड़ी से 75 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर काबू

SAPNA THAKUR • 8 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गाड़ी में सवार तीन तस्करों से बड़ी मात्रा में चिट्टा पकड़ा है। आरोपियों दीपक पुत्र रोहतास गांव मोहम्मदपुर डाकघर अलीपुर दिल्ली, मुकेश पुत्र राजेंद्र सिंह गांव मोहम्मदपुर डाकघर अलीपुर दिल्ली व सत्यवान पुत्र सत्यवीर गांव हिरंकी डाकघर अलीपुर-मोहम्मदपुर डाकघर अलीपुर दिल्ली के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25, 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार थाना सदर कुल्लू के अंतर्गत तलोगी के पास टीम ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक गाड़ी (DL9CAN-3805) को जांच के लिए रुकवाया गया जिसमें 3 व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने जब संदेह के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो मौके से 75 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। लिहाजा पुलिस ने तीनों को काबू करते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने पुष्टि की है।