Loading...

गिफ्ट पैक के नाम पर लोगों को ठग रहे शातिर, साइबर सेल ने एडवाइजरी जारी कर…

SAPNA THAKUR • 22 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

शातिर नए-नए तरीकों का प्रयोग कर हिमाचल के लोगों को ठग रहे हैं। अब नामी कंपनी के नाम का इस्तेमाल करके लोगों को ठगने का पैटर्न साइबर ठगों ने अपनाया है। ये शातिर ठग गिफ्ट पैक का लालच देकर लोगों को या तो मैसेज फारवर्ड करते है या फिर उन्हें कॉल करते है। इस दौरान शातिर लोगों को फर्जी कॉल कर कंपनी की ओर से गिफ्ट पैक मिलने का लालच देते है।

जिसके बाद जब लोग ठगों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते हैं तो ना तो उन्हें अपने पैसे वापस मिलते हैं और ना ही गिफ्ट। उधर, साइबर क्राइम सेल शिमला ने लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। साइबर सेल द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि, साइबर ठग गिफ्ट पैक के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं।

इस दौरान ठग फोन करके यह बताते हैं कि आपको कंपनी की ओर से गिफ्ट पैक मिल रहा है। इसके लिए आपको कुछ पैसे संबंधित अकाउंट में जमा करने होंगे। इसके बाद आपका महंगा गिफ्ट आपको मिल जाएगा। लोग भी इन ठगों के झांसे में आकर शातिर द्वारा मांगी गई रकम उनके खातों में जमा कर देते हैं और अपनी जमा पूंजी से हाथ धो बैठते हैं।

एडवाइजरी में कहा गया है कि ठगी का शिकार हुए लोग फोन नंबर 0177-2620331 और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत कर सकते हैं।