लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गिरिपुल में लोगों को भंवर से निकालने वाले पवन कुमार को हिमाचल रतन से किया सम्मानित

SAPNA THAKUR | 12 जून 2022 at 11:24 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

सिरमौर और सोलन की सीमा को जोड़ने वाला गिरिपुल लोगों को अपनी ओर आकर्षित तो करता ही है लेकिन पानी के बीच के भंवर को लेकर लोग सहमे हुए भी रहते है। लगभग हर साल यह भंवर किसी न किसी की जान जरूर लेता है। लेकिन पवन कुमार उर्फ कालू ऐसे लोगों के लिए कई बार फरिश्ता बन कर सामने आते हैं।

पवन कुमार पिछले कई सालों से भंवर में फंसे लोगों को बाहर निकालते रहे हैं। इस बीच इन्होंने 25 के करीब लोगों को मरने से बचाया है। अक्सर कई लोग इसमें जान भी गंवाते हैं लेकिन ऐसे लोगों को बाहर निकालने की हिम्मत भी कोई जुटा नहीं पाता। लेकिन पवन कुमार उन मृतकों को भी बाहर निकाल लाते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लगभग 5 मृतकों को स्वयं व 15 से अधिक को परिजनों की सहायता से पवन ने बाहर निकाला है जिसके लिए उन्हें लोगों की दुआएं तो मिलती रही है लेकिन सोलन में इन दिनों चल रहे ग्रीष्मोत्सव में हिम फ्रेंड्स क्लब ने उन्हें इस कार्य के लिए हिमाचल रत्न से सम्मानित भी किया है।

हिम फ्रेंड्स क्लब के प्रधान विशाल वर्मा ने कहा, क्लब ऐसी शख्सियतों को सम्मानित करते हुए खुद को गौरवान्वित महसूस करता है जो खुद की जान जोखिम में डाल कर दूसरों की जान बचाए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]