Loading...

गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए चार आईएसआईएस आतंकी

PARUL • 20 May 2024 • 1 Min Read

इस्लामिक इस्टेट के आतंकियों के खिलाफ आज भारत को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

अभी तक सुरक्षा एजेंसियों ने इन चारों की ही पहचान को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन बताया जा रहा है कि चारों ही आतंकी मूल रूप से श्रीलंका के नागरिक हैं। जल्द ही अन्य एक प्रेस कॉन्फ्रेसं कर विस्तृत जानकारी शेयर की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन चारों आतंकियों के अहमदाबाद आने का इनपुट मिला था। केंद्रीय एजेंसी ने गुजरात एटीएस के सात इस इनपुट को शेयर किया था। अभी तक की जानकारी के मुताबिक ये सभी आतंकी श्रीलंका के बताए जा रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एटीएस ने रविवार रात को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से चेन्नई होते हुए यहां सरदार वल्लभाई पटेल हवाई अड्डे पर आरोपियों को पकड़ लिया।