चक्रवाती तूफान बिपरजॉय जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, इसका गंभीर असर देखने को मिल रहा है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के तबाही मचाने की आशंका के बीच केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक सब अलर्ट हैं। गुजरात में एनडीआरएफ की 17 टीमें और एसडीआरएफ की 12 टीमें तैनात हैं। वहीं, नौसेना के 4 जहाज स्टैंडबाय में रखे गए हैं।
इसके अलावा, एहतियात के तौर पर तट के पास रहने वाले 74,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तूफान के चलते 8 जिलों के 442 निचले गांव बाढ़-बारिश से प्रभावित हो सकते हैं। अकेले कच्छ में करीब 34,300 लोगों को निकाला गया है।
इसके बाद जामनगर में 10,000, मोरबी में 9,243, राजकोट में 6,089, देवभूमि द्वारका में 5,035, जूनागढ़ में 4,604, पोरबंदर जिले में 3,469, गिर सोमनाथ जिले में 1,605, लोगों को शिफ्ट किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात और महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों पर महातूफान का खौफ है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
ये 9 राज्य लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और राजस्थान (पश्चिमी) हैं। बिपरजॉय जब गुजरात के तट से टकराएगा तो उस वक्त 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रप्तार से हवा चलने का अनुमान है। इंडियन कोस्ट गार्ड के जवान लोगों को अलर्ट कर रहे हैं। समुद्र तटों को खाली करा दिया गया।
बता दें आज शाम चार से रात आठ बजे के बीच कच्छ के जखाऊ में जमीन से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने इससे भारी तबाही की चेतावनी दी है। गुजरात के जूनागढ़ जिले में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। तटों के किनारे स्थिति घरों में समुद्र का पानी घुस गया है। स्थानीय लोगों और मछुआरों के अलर्ट जारी किया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





