गुजरात में बजा विधानसभा चुनाव का बिगुल, हिमाचल चुनाव के साथ 8 को आएंगे नतीजे
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब गुजरात में भी चुनावी बिगुल बज चुका है। बड़ी बात तो यह है कि हिमाचल और गुजरात के नतीजे एक साथ 8 दिसंबर को आएंगे। गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे, जिसमे एक व पांच दिसंबर को मतदान होगा।
चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा। वहीं, दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान करवाया जाएगा। बता दे कि गुजरात चुनाव में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया, इस बार 3.24 लाख मतदाताओं को पहली बार मतदान का मौका मिलेगा।
गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के लिए 92 सीटों की जरूरत होती है। 2017 के विधानसभा चुनाव भाजपा को 99, कांग्रेस को 77 सीटें मिलीं थी। छह सीटें निर्दलीय और अन्य के खाते में गई थीं।