गुज्जर समुदाय के घर में अचानक भड़की आग, 15 से अधिक भैंसें बुरी तरह झुलसीं
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत पड़ते गांव मंड भोगरवां में एक गुज्जर समुदाय के घर में अचानक ही आग भड़क उठी। 15 से ऊपर भैंसें भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गईं। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलसा अभी तक नहीं हो पाया है। इस अग्निकांड में पीड़ित को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित फकीर निवासी मंड भोगरवां के घर में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित ने बताया कि वह देर शाम अपने बच्चों को घर में छोड़कर गांव के आसपास ही अपने संबंधियों के पास गया था और रात के समय उन्हें घर में आग लगने की सूचना मिली।
जैसे ही घर पहुंचा तो सारा घर आग की चपेट में आ चुका था। 15 से ऊपर भैंसें भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गईं। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। परन्तु तब तक पूरा घर जलकर रख हो चूका था। हालांकि गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।