Loading...

गुप्त सूचना के आधार पर चरस सहित गिरफ्तार किए दो युवक

PARUL • 2 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस की टीम ने दो युवकों को 156.6 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान पंकज सिंह और अंकु सिंह निवासी कुखेड़ (नूरपुर) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिंबली में एक कार को जांच के लिए रोका। कार में दो युवक सवार थे। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवकों के कब्जे से 156.06 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। एएसपी राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।