गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टे सहित गिरफ्तार किया युवक
सांकेतिक इमेज
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में पुलिस थाना रोहड़ू की टीम ने एक युवक को 2.46 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी युवक की पहचान सुरजीत उर्फ रैंगो पुत्र करण कुमार निवासी गांव रोहटान के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना रोहड़ू की टीम गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक युवक के पास चिट्टा रखा है। पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुरजीत के कमरे में दबिश दी।
इस दौरान उन्हें युवक के कब्जे से 2.46 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।