Loading...

गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टे सहित गिरफ्तार किया युवक

PARUL • 31 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में उपमंडल अंब के तहत मुबारिकपुर में एक युवक को 2.28 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान दीपक (22) निवासी वार्ड नम्बर-5 मुबारिकपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना अंब की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मुबारिकपुर से कलरूही की तरफ पैदल आ रहे युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक से कब्जे से 2.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद उन्होंने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी अम्ब डाॅ. वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।