Loading...

गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टे सहित गिरफ्तार किया युवक

PARUL • 11 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस की टीम ने घटनालू के पास एक युवक को 10.72 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान विनय राणा निवासी सोलदा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उन्हें युवक के कब्जे से 10.72 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद उन्होंने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।