Loading...

गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टे सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

PARUL • 21 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विंग की टीम ने एक व्यक्ति को 01.60 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान वीरेंद्र कुमार गांव लाड़ी, डाकघर हरदासपुरा तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विंग चंबा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बारगाह नजदीक पीर बाबा दरगाह में दबिश दी और वीरेंद्र कुमार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। सदर थाना प्रभारी संजीव चौधरी द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।