गुप्त सूचना के आधार पर व्यक्ति से बरामद की नशीली दवाओं की खेप, गिरफ्तार
HNN/सोलन
जिला सोलन में पुलिस थाना बद्दी की टीम ने नशीली दवाओं की खेप सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी एक खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान जसविंद्र सिंह उर्फ मोनू निवासी थाना के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बद्दी की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीली दवाएं लेकर बद्दी आ रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपी जसविंद्र सिंह को वर्धमान चौक के पास तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके कब्जे से 3780 गोलियां लोमोटिल की बरामद हुई।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी को नशीली दवा के साथ गिरफ्तार किया। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।