गुरदासपुर से हेमकुंड साहिब जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे पर चढ़ा ट्रक, दो की मौत, 2 जख्मी

By Ankita Published: 16 Jun 2023, 2:22 PM | Updated: 16 Jun 2023, 2:22 PM 1 min read

HNN/ पांवटा साहिब

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रह है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर बहराल बैरियर के नजदीक पेश आया है, यहां हेमकुंड साहिब जा रहे 4 श्रद्धालुओं को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिस कारण 2 की मौत हो गई है और दो व्यक्ति जख्मी हुए है।

मृतकों की शिनाख्त कुलवीर सिंह (49) पुत्र चरण सिंह निवासी तालबंडी बरला, तहसील जीतो सरजा अमृतसर पंजाब बलबीर कौर (55) पत्नी नरिंद्र सिंह, गांव एवं पोस्ट ऑफिस गागर भाना, तहसील बाबा बकाला, पंजाब के तौर पर की गई है।

वहीं घायलों की पहचान सौरभ कुमार (26), निवासी बटाना, जिला गुरदासपुर, शमशेर सिंह (19) गांव शिकार जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं का जत्था पंजाब के गुरदासपुर से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकला था। इस दौरान लालढांग के नजदीक ट्रक की ब्रेक फेल हो गई थी। इस दौरान चालक ने ट्रक पहाड़ की तरफ मोड़ दिया।

इस बीच ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हुए है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने की है।

Tags: