गुरुकुल स्कूल जमटा ने मनाया वार्षिक समारोह, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
HNN/ नाहन
गुरुकुल स्कूल जमटा ने शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया जिसमें विद्यार्थियों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी जगत राम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि जबकि रवि शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। कोरोना के चलते 3 साल बाद इस समारोह का आयोजन किया गया।
इस वार्षिक समारोह में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल रीता ठाकुर ने बताया कि कोरोना के चलते 3 साल बाद इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्कूल के सभी मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि स्कूली छात्रों ने ना केवल शैक्षणिक गतिविधियों में बल्कि खेलकूद गतिविधियों में भी राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किए है। स्कूल का परीक्षा परिणाम पिछले कई सालों से बेहतरीन रहा है। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।