लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक, काफिले के बीच में अचानक…

PRIYANKA THAKUR | 17 सितंबर 2022 at 1:28 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक का मामला सामने आया है। तेलंगाना मुक्ति दिवस के मौके पर हैदराबाद पहुंचे अमित शाह के काफिले के सामने टीआरएस नेता की कार आने से हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन ने सुरक्षाकर्मियों ने उनकी कार को काफिले के आगे से हटवाया।

इससे पहले भी केंद्रीय गृह मंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई थी। उस दौरान गृह मंत्री अमित शाह मुंबई दौरे पर थे। मुंबई में एक शख्स घंटो गृह मंत्री अमित शाह के आसपास घूमता रहा था। उसने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए बताया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के धुले जिले के हेमंत पवार को गिरफ्तार किया था।

वही , आज फिर से बड़ी चूक सामने आई। दरअसल, गृह मंत्री शुक्रवार देर रात हैरदाबाद पहुंचे थे। मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में वे आज कई कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे थे। इसी दौरान शाह के काफिले के आगे टीआरएस नेता गोसुला श्रीनिवास ने अपनी कार खड़ी कर दी। इससे सुरक्षाकर्मी हैरान रह गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं टीआरएस नेता गोसुला श्रीनिवास ने कहा, मैं तनाव में था। इसलिए कार अचानक से वहां पर रुक गई। उन्होंने मेरी कार में तोड़फोड़ की। इसके लिए मैं पुलिस अधिकारियों से इस मसले पर बात करूंगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]