गृह मंत्री अमित शाह फेक वीडियो मामले में आप नेता समेत 2 लोग गिरफ्तार
गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी एडिटेड वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के मामले में बड़ी कार्यवाही की गई है। बता दें अहमदाबाद साइबर क्राइम टीम ने कांग्रेसी विधायक जिग्नेश मेवाणी के पीए सतीश वंसोला समेत आम आदमी पार्टी के नेता आर बी बारिया को गिरफ्तार किया है।
दोनों ने अमित शाह की 2 सभाओं के वीडियो को काटकर खास एजेंडे के तहत वायरल किया था। इस मामले में पुलिस कई राज्यों में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही में जुटी हुई है। दरअसल, अमित शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
इसे एडिट करके शेयर किया गया था। इस कथित फर्जी वीडियो में अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर इस तरह दिखाया गया कि वे हर तरह का आरक्षण समाप्त करने की वकालत कर रहे हों। बता दें कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है और कई राज्यों में इसकी जांच की जा रही है।