Loading...

गेस्ट शिक्षक भर्ती पर रोक, सीएम सुक्खू ने किए आदेश जारी

Ankita • 20 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में पीरियड आधारित गेस्ट शिक्षक भर्ती पर आगामी आदेशों तक रोक लग गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसके लेकर आदेश भी जारी कर दिये है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।

बता दें प्रदेश सरकार के अतिथि शिक्षकों(पीरियड आधारित गेस्ट टीचर) भर्ती करने के फैसले के खिलाफ शिक्षित बेरोजगार युवा शुक्रवार को सड़क पर उतरे। सैकड़ों युवाओं ने प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने अस्थायी भर्तियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए रिक्त पदों पर स्थायी भर्तियां करने की मांग उठाई।

जिसके बाद अब आगामी आदेशों तक इस भर्ती पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा मंत्री के शिमला लौटने के बाद इस मामले में दोबारा विस्तार से चर्चा करने के बाद ही नीति को अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गेस्ट शिक्षकों को पीरियड आधार पर ही घंटे के हिसाब से भुगतान होगा। यह कोई मासिक या वार्षिक आधार पर स्थायी भर्ती नहीं की जा रही। गेस्ट टीचर अस्थायी भर्ती है।