गेहूं की ढुलाई/परिवहन कार्य हेतु निविदाएं इस दिन तक आमंत्रित…
HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
गेहूं खरीद केंद्रों टकारला व रामपुर से जिला के विभिन्न स्थानों तक गेहूं की ढुलाई/परिवहन कार्य हेतु मांगी गई ऑनलाइन निविदाओं को रद्द करते हुए निविदाओं को पुनः 27 मार्च तक आमंत्रित किया गया है।
यह जानकारी जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि निविदाएं 26 मार्च को सांय 5 बजे तक ऑनलाइन वेबसाइट पर अपलोड हो जानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि प्राप्त निविदाएं 27 मार्च को प्रातः 11 बजे निविदाताओं या उनके प्रतिनिधियों के समक्ष अतिरिक्त उपायुक्त या उनके द्वारा प्राधिकृत अधिकारी व गठित समिति के सामने खोली जाएंगी।