गेहूं खरीद कार्य के लिए मजदूरी और ढुलाई की निविदाएं आमंत्रित, 23 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन
जिला ऊना में गेहूं खरीद केंद्रों के लिए मजदूरी और ढुलाई कार्य हेतु ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक व्यक्ति 23 मार्च तक निर्धारित पोर्टल पर अपनी निविदाएं अपलोड कर सकते हैं।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
गेहूं खरीद के लिए मांगी गई निविदाएं
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा गेहूं खरीद केंद्रों के लिए मजदूरी और ढुलाई कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
इन स्थानों पर होगा कार्य
उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न स्थानों पर स्थित गेहूं खरीद केंद्रों से ढुलाई कार्य तथा चयनित मंडियों टकारला और रामपुर में गेहूं खरीद के लिए मजदूरी कार्य के लिए निविदाएं जारी की गई हैं।
23 मार्च तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं निविदाएं
इच्छुक व्यक्ति अपनी निविदाएं ऑनलाइन पोर्टल http://hptender.gov.in पर 23 मार्च सायं 5 बजे तक अपलोड कर सकते हैं।
24 मार्च को खोली जाएंगी निविदाएं
उन्होंने बताया कि प्राप्त निविदाओं को 24 मार्च को दोपहर 12 बजे खोला जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226016 पर संपर्क कर सकते हैं।