राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी 13-14 मार्च को ऊना दौरे पर रहेंगे
राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी 13 और 14 मार्च को ऊना जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कृषि और बागवानी से जुड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
13 मार्च को ऊना पहुंचेंगे मंत्री
सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी 13 मार्च की सायं ऊना पहुंचेंगे। प्रवास के दौरान उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस ऊना में रहेगा।
मशरूम यूनिट का करेंगे निरीक्षण
अपने दौरे के दौरान 14 मार्च को मंत्री ऊना और बंगाणा उपमंडलों में पीसीडीओ तथा एचपी शिवा क्लस्टर इकाइयों का निरीक्षण करेंगे। इसके तहत वे ऊना में एक प्रगतिशील किसान की मशरूम यूनिट का भी दौरा कर उत्पादन गतिविधियों की जानकारी लेंगे।
एचपी शिवा क्लस्टर और एफएलडी कठोह का दौरा
इसके अतिरिक्त मंत्री फ्रंट लाइन डेमोनस्ट्रेशन (एफएलडी) कठोह और एचपी शिवा क्लस्टर सिरथ का भी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद उनका सायं लगभग 3 बजे शिमला के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।