Loading...

गैंगस्टर मामले में एनआईए की बड़ी कार्यवाही, देशभर में 7 राज्यों के 70 ठिकानों पर की छापेमारी

Ankita • 21 Feb 2023 • 1 Min Read

राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से गैंगस्टर टेरर फंडिंग मामले में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश में एक साथ छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुल 70 ऐसे लोकेशन हैं जहां पर एनआईए की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी गैंगस्टर और उनके करीबियों के ठिकाने पर हुई है।

इसके अलावा गुजरात में भी एनआईए की एक टीम ने रेड डाली है। यह छापेमारी लॉरेन्स बिश्नोई के करीबी कुलविंदर के गांधीधाम स्थित परिसर में हो रही है। कुलविंदर पर बिश्नोई गैंग के लोगों को आसरा देने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक, कुलविंदर के अंतराष्ट्रीय ड्रग माफियाओं से भी संबंध हैं।

इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और और चंडीगढ़ में भी एजेंसी ने जांच बिठाई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम सबसे ज्यादा पंजाब की 30 लोकेशन में छापेमारी कर रही है। एनआईए की यह छापेमारी गैंगस्टर नेटवर्क पर कार्रवाई का चौथा राउंड है। इससे पहले भी अलग-अलग राज्यों में एजेंसी ने छापेमारी की है।