Loading...

गैस सिलेंडर में रिसाव से भड़की आग, एक व्यक्ति बुरी तरह झुलसा

Ankita 25 Mar 2024 Edited 25 Mar 1 min read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उपमंडल में डोहग में गैस सिलेंडर में रिसाव से आग भड़की उठी। इस हादसे में एक व्यक्ति झुलसा गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम से पहले आग पर काबू पाया जा चुका था।

जानकारी के मुताबिक, शहर से करीब चार किलोमीटर दूर बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हुए माधो राम के डोहग स्थित आवास में एक कार्यक्रम के चलते मेहमानों के लिए दोपहर के भोजन की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक रसोई घर में मौजूद एक गैस सिलेंडर में आग भड़क गई और आस पास के कमरों भी आग फैल गई।

इस दौरान रसोई में मौजूद तीन महिलाओं समेत पांच लोग बाहर भागे। इस दौरान घर में मौजूद केहर सिंह ने अपनी जान पर जोखिम उठाकर रसाई घर से दहकते हुए गैस सिलेंडर को बाहर निकाला तभी मोके पर एकत्रित भीड़ ने किसी तरह गैस सिलेंडर की आग बुझाने में सफलता हासिल की। गैस सिलेंडर में भड़की आग पर काबू पाते हुए व्यक्ति का पांव और बाजू झुलस गए।

तहसीलदार जोगिन्दरनगर डा. मुकुल शर्मा ने डोहग में सोमवार सुबह हुई आग की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्व विभाग की टीम को घटनास्थल स्थल का निरीक्षण कर नुकसान के आंकलन के आदेश जारी कर दिए है।

Related Topics: