विनय गुप्ता बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था राम भरोसे
HNN/ नाहन
कथित गोकशी के मामले में नाहन में उपजे विवाद और बिगड़े माहौल को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने आरोपी युवक के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
शुक्रवार को नाहन में पत्रकारों से बातचीत में विनय गुप्ता ने कहा कि नाहन में सोची समझी साजिश के तहत सौहार्द बिगाड़ने की ही नहीं, बल्कि दंगे भड़काने की कोशिश की गई है। ऐसे में संबंधित युवक के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज होना चाहिए।
इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अगर समय रहते गोकशी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक पर कार्रवाई की होती तो शहर में माहौल न बिगड़ता, लेकिन पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते माहौल बिगड़ा।
इस मामले में विनय गुप्ता ने शहरवासियों पर दर्ज हुए मामले की भी निंदा की। उन्होंने तुरंत प्रभाव से शहरवासियों के खिलाफ हुए मामले को निरस्त करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था राम भरोसे रह गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group