Loading...

गोदाम में भीषण अग्निकांड, बच्चों की वर्दियां जलकर राख

SAPNA THAKUR • 15 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

हमीरपुर जिले में गांधी चौक पर स्थित एक स्टोर आग की भेंट चढ़ गया जिससे भारी नुक्सान हुआ है। हालांकि स्टोर में आग किन कारणों से लगी है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार एक 5 मंजिला रिहायशी मकान में बने कपिल जनरल स्टोर के गोदाम में रविवार सुबह अचानक ही भीषण आग लग गई।

लोगों ने जब गोदाम में आग भड़कती देखी तो इस बाबत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाया गया। आगजनी की इस घटना में लकड़ी की आलमारियां, 5 मीटरों सहित बच्चों की वर्दियां जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड अधिकारी डीएस भाटिया ने बताया कि गोदाम में आग लगने से 5 लाख का नुक्सान हुआ है।