Loading...

गोपाल सिंह ठाकुर को मिली गेहल पोलिंग बूथ के अध्यक्ष की कमान

Ankita • 1 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

नाहन सिरमौर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश ठाकुर ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि पहले ग्राम पंचायत गेहल डिमांईना में सिर्फ एक ही पोलिंग बूथ डिमांईना था। स्थानीय जनता की डिमांड पर अब गेहल अलग पोलिंग बूथ बन गया है। इस बूथ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोपाल ठाकुर को सर्व समिति से बूथ अध्यक्ष, जगत सिंह ठाकुर को बूथ पालक, जबकि गोपाल नेगी को बीएलए की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त बूथ अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, बूथ पालक जगत सिंह ठाकुर एवं बीएलए गोपाल नेगी ने मीडिया को बयान जारी करते हुए बताया कि संगठन और पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है हम उन जिम्मेदारी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और अपना बूथ सबसे मजबूत करेंगे।

उन्होंने इस नियुक्ति के लिए स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का विशेष आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि इस पंचायत में पार्टी कार्यकर्ताओं का आपस में बहुत अच्छा तालमेल है जिसकी वजह से यहां से पार्टी को भारी बढ़त मिलती है और आगे भी इस बढ़त को और मजबूती प्रदान की जाएगी ताकि अपना बूथ सबसे मजबूत बनाया जा सके।