Loading...

राजगढ़ में 22-23 जुलाई को होगा वार्षिक योग उत्सव एवं व्यास पूजा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 31 Mins Ago • 1 Min Read

योग साधन आश्रम राजगढ़ में 22 और 23 जुलाई को वार्षिक योग उत्सव एवं व्यास पूजा का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर, श्री योग महादिव्य रामायण का अखंड पाठ तथा हठयोग प्रदर्शन आयोजित होंगे। आयोजन का उद्देश्य योग और आध्यात्मिक परंपरा के प्रचार-प्रसार के साथ लोगों को स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।

राजगढ़

योग साधन आश्रम राजगढ़ में 22 व 23 जुलाई को वार्षिक योग उत्सव एवं व्यास पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित की जाएगी। आश्रम के संस्थापक एवं सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी अविनाश दानी ने बताया कि योगेश्वर प्रभु रामलाल जी महाराज की कृपा तथा परम पूज्य सद्गुरुदेव चमन लाल कपूर की आज्ञा से हाब्बन रोड स्थित योग साधन आश्रम (योगाश्रय) में दो दिवसीय योग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं एवं प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही श्री योग महादिव्य रामायण का अखंड पाठ तथा प्रतिदिन हठयोग का प्रदर्शन भी किया जाएगा।अविनाश दानी ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार योग उत्सव में भाग लेकर आध्यात्मिक एवं योग साधना का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य योग एवं आध्यात्मिक परंपरा का प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। आयोजन को लेकर आश्रम में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।