गोलीकांड की वारदात में एक व्यक्ति सहित तीन महिलाएं जख्मी, आरोपी फरार
HNN/ सोलन
जिला सोलन के अर्की-भराड़ीघाट मार्ग पर गोलीकांड की वारदात पेश आई है। इस गोलीकांड में एक ही परिवार के 4 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही गोलीकांड की वारदात में शामिल एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि दूसरा मौके से फरार बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के निवासी ध्यानचंद पत्नी और दो बेटियों के साथ शिमला जा रहे थे।
इसी दौरान दामाद सुरेंद्र और उसके साथ रोहित ने अर्की के बट्टल घाटी के पास ध्यानचंद की कार को रोका और उन पर फायरिंग कर दी। इस घटना में ध्यानचंद, उनकी पत्नी और दो बेटियां घायल हुए जिन्हे नागरिक चिकित्सालय अर्की पहुंचाया। वहां से उन्हें आईजीएमसी शिमला भेजा गया है।
घटना के बाद इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने रोहित को पकड़ लिया गया, जबकि सुरेंद्र मौके से फरार हो गया। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।