Loading...

गोशाला कुठेड़ा जसवालां में अव्यवस्था का आलम

NEHA • 16 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

गोशाला कुठेड़ा जसवालां में अव्यवस्था का आलम है, जहां बेजुबान गोधन को कुव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। गोशाला में लगभग 63 गोधन हैं, लेकिन उनके लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। गोशाला में दो शेड हैं, जिनमें से एक में गोधन को बांधा गया है और दूसरे में खुला छोड़ा गया है। इससे गाय-बैल कई बार भिड़ने के कारण चोटिल हो चुके हैं।

गोशाला में गोधन के लिए उचित वातावरण नहीं है, जिससे उनकी सुरक्षा पर सवालिया निशान लगता है। दो बछड़े बुरी तरह जख्मी हालत में जमीन पर कुछ दिन से पड़े हुए हैं और इलाज के इंतजार में अंतिम सांसे गिन रहे हैं। यह हैरानी की बात है कि प्रशासन और सरकार गोशालाओं को आर्थिक सहायता मुहैया करवा रही है, लेकिन फिर भी गोधन की कुव्यवस्था है।

तहसीलदार जागृति ने गोशाला का दौरा किया था और कमियां पाई गई हैं, जिसके लिए उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लेकिन तीन दिन बाद भी बेजुबानों की सुध लेने व इलाज के लिए कुछ न होना सब रामभरोसे होने की ओर इशारा करता है। प्रबुद्ध वर्ग ने जिलाधीश ऊना से मांग की है कि बिना देर कुठेड़ा जसवालां गोशाला का दौरा करें और वहां पर कुव्यवस्था को दूर करने के निर्देश दें।