Loading...

गोशाला में हुआ भीषण अग्निकांड, बुरी तरह झुलसे चार मवेशी

Ankita • 21 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के गांव पिरथीपुर में एक गोशाला में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस अग्निकांड में चार मवेशी बुरी तरह झुलस गए है। जिनका चिकित्सकों से उपचार करवाया गया। पंचायत की ओर से दवाइयां भी मुहैया करवा दी गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, पिरथीपुर के वार्ड-4 स्वर्ण सिंह पुत्र जगरनाथ की गोशाला में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गोशाला को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी भयानक थी कि पशुशाला के अंदर बांधे गए पशु बाहर निकलना मुश्किल हो गए। स्वर्ण सिंह की बहू वंदना ने मुस्तैदी दिखते हुए जलती आग में घुस कर पशुओं की रस्सियां काट कर उन्हें बाहर निकाल लिया। मगर तब तक चारों पशु काफी झुलस गए थे।

घटना स्थल का रास्ता संकरा होने से फायर की गाड़ी पहुंचने से पहले ही गांव वासियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। इस घटना में गोशाला के मालिक का करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।