Loading...

गोहर में मशीन ऑपरेटर के इतने पदों हेतु कल होंगे साक्षात्कार…

By PARUL Published: 14 Jun 2024, 12:22 PM | Updated: 14 Jun 2024, 12:22 PM 1 min read

HNN/मंडी

वीएमटी स्पीनिंग मिल्स वर्धमान टेक्सटाइल लि. बद्दी द्वारा डाफलर और बाइंडर ट्रेनी मशीन ऑपरेटर के 15 पद पुरुष और 15 पद महिलाओं के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 जून को सुबह 11 बजे उपरोजगार कार्यालय गोहर में लिया जाएगा। प्रभारी उप रोजगार कार्यालय गोहर राकेश कुमार ने बताया कि मशीन ऑपरेटर ट्रेनी के इन पदों के इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते है।

जिनके लिए निर्धारित शैक्षणिक की योग्यता आठवीं पास व अधिकतम जमा दो नॉन आईटीआई व आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित आवेदन को पहले माह के दौरान 9500 रुपये और पूर्ण उपस्थिति के लिए 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। दूसरे महीने के दौरान 10000 वेतन तथा पूर्ण उपस्थिति के लिए 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी तथा प्रशिक्षण समापन के तीसरे माह के बाद 464 प्रति दिन तथा पूर्ण उपस्थिति के 1000 रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इसके अलावा अन्य भत्ते जैसे पीएफ, ईएसआई, बोनस, ग्रेच्युटी आदि भी दिए जाएंगे। इच्छुक युवा मूल शैक्षणिक प्रमाण नेपत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, रिज्यूम, रोजगार पंजीकरण पत्र सहित उपरोजगार कार्यालय गोहर में साक्षात्कार हेतु उपस्थित हों।