Loading...

गोहर स्कूल में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस

Ankita • 5 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

उपमंडलाधिकारी नागरिक कार्यालय गोहर में स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन हेतू बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी नागरिक गोहर मित्र देव मोहतल के द्वारा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति उपमंडल स्तर पर स्वतंत्रता दिवस का आयोजन गोहर स्कूल में किया जाएगा।

मुख्यतिथि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा करेंगे और पुलिस, होमगार्ड, एन एस एस, एनसीसी, स्काउट एंड गाईड के दस्ते सलामी देंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तरीय स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शिक्षा विभाग की ड्यूटी लगायी गयी है।