Loading...

गौशाला चढ़ी आग की भेंट, पीड़ित परिवार को हज़ारों का नुक्सान

SAPNA THAKUR • 10 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

मंडी स्थित जोगेंद्रनगर के लडभड़ोल क्षेत्र में एक गौशाला आग की भेंट चढ़ गई जिससे हजारों का नुक्सान हुआ है। हालांकि अभी तक गौशाला में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गौशाला रोपडू गांव की विमला देवी पत्नी स्व. हाछु राम की थी जिसमें अचानक ही चिंगारी सुलग गई।

आसपास के लोगों ने जब गौशाला में आग भड़कती देखी तो वह मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने में जुट गए। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग को भी इस बाबत सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। वहीँ, विमला देवी को 50 हजार का नुक्सान हुआ है।