लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गौशाला में आग लगने से हजारों का नुक्सान, अंदर बंधे मवेशी…

PRIYANKA THAKUR | 14 दिसंबर 2022 at 11:44 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी उपमंडल के तहत आती ग्राम पंचायत कथोग में एक पशुशाला आग की भेंट चढ़ गई। जिसके चलते पीड़ित परिवार को हजारों का नुक्सान हुआ है। दरअसल, यह पशुशाला बलदेव सिंह पुत्र विशंभर दास की थी। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी पशुशाला घर से कुछ ही दूरी पर बनी हुई थी।

जब गांव के एक व्यक्ति ने उनकी गौशाला से धुआं उठता देखा तो उसने तुरंत इसकी सूचना उन्हें दी। इसके बाद गांव वालों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया और अंदर बंधे मवेशियों को बाहर निकाला गया। इस अग्निकांड में पशुशाला के अंदर रखी सूखी घास सहित अन्य सामान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, एसडीएम मनोज ठाकुर ने बताया कि पीड़ित परिवार को हुए नुक्सान का मुआवजा रिपोर्ट मिलने के बाद मुहैया करवा दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]