Loading...

ग्रामीणों ने चिट्टे सहित काबू किए दो युवक, गिरफ्तार

PARUL • 31 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में ग्रामीणों ने 83 मिलीग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान गौरव सलारिया निवासी गांव झंडू तहसील झंडूता और पारस राव निवासी गांव दडियाना तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कल मुकड़ाना गांव में धूनी मंदिर के पास दो युवक कार में काफी देर से बैठे थे। ग्रामीणों को युवकों की गतिविधियों को देख कर शक हुआ। जिसके बाद स्थानीय लोग वहां पर इकट्ठा हुए और उन दोनों युवकों को पकड़ लिया। जिसके बाद उन्होंने इस बाबत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से 83 मिलीग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। डीएसपी राजकुमार द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।