लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की सर्वोच्च प्राथमिकता- रत्न

PARUL | 8 नवंबर 2023 at 3:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सिल्ह में 183 लाख के तीन संपर्क मार्गों के किए शिलान्यास

HNN/कांगड़ा

विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी विधानसभा के सिल्ह में 183 लाख की लागत से निर्मित होने वाले संपर्क मार्गों का भूमि पूजन किया। इसमें 73.15 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सम्पर्क सड़क सिल्ह से पामेहर बाया बाबा बालक नाथ मन्दिर, 73.15 लाख से निर्मित होने वाली संपर्क सड़क सिल्ह से ठाकुर सिंह के घर तक तथा 36.58 लाख सम्पर्क सड़क सिल्ह से सिधोरापत्तन सड़क का भूमि पूजन किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक संजय रत्न ने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि सड़कें जीवन की भाग्य रेखाएं कहलाती हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण से किसानों को अपने उत्पाद मंडियों तथा बाजारों तक पहुंचाने में आसानी होती है।

विधायक संजय रत्न ने कहा कि ज्वालामुखी को आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल की सुविधाओं के लिए कार्य योजना भी तैयार की गई है ताकि लोगों को घर द्वार पर ही बेहतर सुविधाएं मिल सकें। विधायक संजय रत्न ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार द्वारा योजनाएं एवं कार्यक्रम आरंभ किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सौर उर्जा के क्षेत्र में स्वरोजगार की असीम संभावनाएं हैं तथा सरकार राज्य में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा दोहन के साथ-साथ प्रदेश के युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना भी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन प्रदान कर रही है।

सरकार इन सौर ऊर्जा परियोजनाओं से उत्पन्न बिजली की आगामी 25 वर्षों तक खरीद करेगी, ताकि युवाओं के लिए एक स्थिर आय का स्रोत सुनिश्चित किया जा सके। विधायक संजय रत्न ने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए हरंसभव प्रयास किया जा रहा है तथा अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि आम जनमानस की समस्याओं को दूर करने के लिए उचित कदम उठाएं ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]